देहरादून में 5(1) भूमि कानून संशोधन की मांग तेज—गांधी पार्क में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे

देहरादून में 5(1) भूमि कानून संशोधन की मांग तेज—गांधी पार्क में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे

देहरादून में 5(1) भूमि कानून संशोधन की मांग तेज—गांधी पार्क में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे

देहरादून के गांधी पार्क में आज निवास और सामाजिक भू कानून में संशोधन की मांग को लेकर लोगों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्तमान राजस्व कानून ग्रामीण जनता के हित में नहीं है और इसे तत्काल संशोधित किया जाना चाहिए।

धरने में शामिल लोगों ने सरकार से अपील की कि उत्तराखंड की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार भूमि कानून में आवश्यक बदलाव किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह विरोध 5(1) कानून संघर्ष समिति, उत्तराखंड के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।