उत्तराखंड में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती — स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों में जनरल फिजिशियन, सर्जन, गाइनेकोलॉजिस्ट, पेडियाट्रिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्तियाँ शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी।