#newsupdates – Pahadi Samachar https://pahadi-samachar.com National News Portal Sat, 27 Dec 2025 08:44:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 शिक्षाविद डॉक्टर अखिलेश चमोला का सराहनीय कदम: शिक्षा-सहायता व सामुदायिक सेवा में उत्कृष्ट पहल https://pahadi-samachar.com/newsupdate-7/ Sat, 27 Dec 2025 08:44:15 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68206

शिक्षाविद डॉक्टर अखिलेश चमोला का सराहनीय कदम: शिक्षा-सहायता व सामुदायिक सेवा में उत्कृष्ट पहल

प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. अखिलेश चमोला ने शिक्षा और समाजहित में एक सराहनीय पहल करते हुए ऐसा कदम उठाया है, जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। डॉ. चमोला का यह प्रयास न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास को मजबूत करने की दिशा में है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य कर रहा है। उनके द्वारा की गई इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग मिला है, वहीं शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने में भी मदद मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

]]>
लोेकहित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय; संडे बजार शिफ्टिंग आदेश जारी https://pahadi-samachar.com/news-updates-17/ Fri, 26 Dec 2025 08:06:59 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68200

लोेकहित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय; संडे बजार शिफ्टिंग आदेश जारी

रविवार को शहर के यातायात का दम घोट रहे संडे बाजार को जिला प्रशासन ने पटका शहर के बाहर

 

जाम का सबब बने संडे बाजार पर डीएम का बड़ा एक्शन; आईएसबीटी के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर स्थानान्तरित

 

बुजुर्गों, बच्चों, आकस्मिक सेवाओं के लिए बाधा दृष्टिगत संडे बाजार शिफ्ट

 

देहरादून, दिनांक 26 दिसंबर 2025 (सूवि), जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट रेंजर्स ग्राउण्ड में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार के संचालन को आई०एस०बी०टी०, देहरादून के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। शहर में जाम का सबब बन चुके यातायात व्यवस्था का दम घोटने वाले संडे बाजार को जिलाधिकारी ने स्थानांतरित करने के आदेश आदेश दिए है। बुजुर्गों, बच्चों तथा आकस्मिक सेवाओं के लिए के फलस्वरूप जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए बाजार को अनयंत्र स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया है।

रेंजर्स ग्राउण्ड में प्रत्येक रविवार बाजार के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में आमजन एवं वाहनों का आगमन से वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक तथा क्रॉस रोड तिराहा/चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ दून मेडिकल कॉलेज/दून चिकित्सालय आने-जाने वाले रोगियों, उनके परिजनों तथा एम्बुलेंस सेवाओं के आवागमन में भी गंभीर बाधा उत्पन्न होती है।

रेंजर्स ग्राउण्ड के समीप दून अस्पताल सहित शहर के प्रमुख मार्ग, तिराहे, चौराहे एवं विभिन्न कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में रविवार बाजार के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध का प्रतिकूल प्रभाव बीमार व्यक्तियों एवं आवश्यक सेवाओं पर पड़ता है, जिसके फलस्वरूप जिला प्रशासन ने संडे बाजार को स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया गया है।

रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति द्वारा रेंजर्स ग्राउण्ड में संचालित रविवार बाजार को निरस्त कर शहर के किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानान्तरित किए जाने का अनुरोध किया गया। इस संबंध में आहूत बैठक में हुई चर्चा के उपरान्त जिलाधिकारी, नेें लोकहित में रेंजर्स ग्राउण्ड में रविवार साप्ताहिक बाजार के संचालन पर रोक लगाते हुए आई०एस०बी०टी०, देहरादून के समीप उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की भूमि पर स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक परिवहन तथा आवश्यक सेवाओं के निर्बाध संचालन के उद्देश्य से यह आदेश निर्गत किया गया है कि रविवार साप्ताहिक बाजार का संचालन आई०एस०बी०टी०, देहरादून के समीप उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की उस भूमि पर किया जाएगा, जो उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश 02.03.2023 के अंतर्गत देहरादून में नियो (मेट्रो) परियोजना हेतु लीज पर हस्तान्तरित की गई है, तथा वर्तमान में खाली है और एम०डी०डी०ए० के कब्जे एवं नियंत्रण में है। निर्देशित किया गया है कि यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना से संबंधित कोई वास्तविक कार्य प्रारम्भ नहीं हो जाता।

 

]]>
डीएम सविन बंसल की सख्त पहल — बुजुर्गों की पुकार पर त्वरित कार्रवाई, गुंडों पर गाज, बीमारों को मिली राहत https://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2/ Tue, 14 Oct 2025 02:40:12 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67686

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसुनवाई का अनोखा उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में 151 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से ज्यादातर मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। डीएम ने भूमि विवाद, पेंशन, घरेलू हिंसा, अवैध कब्जा, आपदा राहत और आर्थिक सहायता जैसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

खास मामला अधोईवाला निवासी सुशीला देवी का रहा, जिन्होंने बताया कि उनकी भूमि पर लगे मोबाइल टावर का किराया 2017 से नहीं दिया जा रहा। इस पर डीएम सविन बंसल ने मोबाइल टावर को सीज करने और संबंधित कंपनी पर कार्रवाई के आदेश दिए।

कार्यक्रम में बुजुर्गों और बीमारों को भी त्वरित राहत दी गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निपटारा संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए, ताकि आमजन को न्याय तुरंत मिल सके।

]]>
चमोली में बड़ा हादसा: बिरही-निजमुला मार्ग पर वाहन पर गिरी बोल्डर, चालक घायल https://pahadi-samachar.com/%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%b9/ Mon, 13 Oct 2025 11:34:35 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67680

चमोली में दिल दहला देने वाला हादसा: बिरही-निजमुला मार्ग पर वाहन पर अचानक गिरी बोल्डर, चालक घायल

चमोली। बिरही-निजमुला मार्ग पर आज एक वाहन अचानक बोल्डर की चपेट में आ गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित रही।

चमोली में दिल दहला देने वाला हादसा: बिरही-निजमुला मार्ग पर वाहन पर अचानक गिरी बोल्डर, चालक घायल
चमोली में दिल दहला देने वाला हादसा: बिरही-निजमुला मार्ग पर वाहन पर अचानक गिरी बोल्डर, चालक घायल

 

अधिकारियों ने लोगों से इस मार्ग पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने और संभावित भूस्खलन या बोल्डर गिरने जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की है। भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए मार्ग पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

]]>
Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू, त्यौहारों पर इन रास्तों से बचें निकलना https://pahadi-samachar.com/dehradun-news-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be/ Fri, 10 Oct 2025 17:22:14 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67643

Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू, त्यौहारों पर इन रास्तों से बचें निकलन

देहरादून: त्यौहारी सीजन में शहर में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरकर शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और नए ट्रैफिक नियमों को लागू करने के निर्देश दिए। यह प्लान आगामी 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर फोकस करेगा।
त्यौहारों के दौरान बढ़ती गाड़ियों और पैदल यात्रियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है। सहस्त्रधारा, रायपुर रोड, राजपुर रोड, सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन अब काबुल हाउस, मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर, एमडीडीए कॉम्प्लेक्स और घंटाघर स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। वहीं चकराता रोड, जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र से आने वाले वाहन जनपथ कॉम्प्लेक्स, बिंदाल प्रभात कट के सामने के मैदान और रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे                                                                                                                             

The Dehradun traffic plan notice.

 

 

 

ईसी रोड, धर्मपुर, जोगीवाला, नेहरू कॉलोनी और 6 नंबर पुलिया क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, दरबार साहिब, तहसील चौक और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि सहारनपुर चौक, कांवली रोड, पटेलनगर और पथरीबाग क्षेत्र से आने वाले वाहन पुराने बस अड्डे, पुलिस कार्यालय और नगर निगम परिसर में पार्क होंगे। दोपहिया वाहनों के लिए गांधी इंटर कॉलेज और सीएनआई स्कूल (पलटन बाजार के पास) को निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है.शहर के अन्य बाजारों के लिए भी अलग पार्किंग जोन तय किए गए हैं। धर्मपुर बाजार आने वाले लोगों को रेसकोर्स पार्किंग का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के वाहन चालक जीएसटी ऑफिस के पास लिंक रोड पर पार्किंग कर सकेंगे। इसी तरह रिस्पना क्षेत्र के वाहन राजीव नगर विधानसभा तिराहा के पास, प्रेमनगर बाजार के वाहन दशहरा ग्राउंड में और रायपुर शिव मंदिर बाजार के वाहन मालदेवता रोड की पार्किंग में खड़े होंगे।
नो-एंट्री जोन को लेकर भी पुलिस ने सख्त नियम लागू किए हैं। लोडिंग वाहनों के लिए दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अंसारी मार्ग, तहसील चौक और डिस्पेंसरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी लोडिंग वाहन को पलटन बाजार में आने की अनुमति नहीं होगी। सभी व्यापारियों को सुबह 10 बजे से पहले अपना सामान उतारने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को लगातार अपडेट दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों, खासकर पटाखा विक्रेताओं को चेताया है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो

]]>