#nagar nigam – Pahadi Samachar https://pahadi-samachar.com National News Portal Thu, 25 Dec 2025 11:14:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ https://pahadi-samachar.com/news-updates-15/ Thu, 25 Dec 2025 10:42:03 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68193

डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभक

सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के निकासी गेट बंद होने तथा अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी के निकासी गेट खोलते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग के लिए टाइल बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, जिससे यातायात के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, जिनके क्रम में संबंधित विभागों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने तथा आईएसबीटी के निकासी गेट को शीघ्र खोलने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि यात्रियों एवं आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों के दौरान यातायात एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाए जाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

 

 

]]>
देहरादून नगर निगम में चोरी की कोशिश — छत तोड़कर घुसा चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल https://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0/ Tue, 14 Oct 2025 08:36:36 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67692

देहरादून नगर निगम कार्यालय में रविवार देर रात हुई चोरी की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते निगम भवन में घुस आया और सीधे भूमि अनुभाग अधिकारी के कमरे तक पहुंच गया।

सोमवार सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, तो कमरे की फॉल्स सीलिंग टूटी हुई, बिजली की तारें बिखरी पड़ी थीं और दो कंप्यूटर व एक यूपीएस क्षतिग्रस्त मिले। राहत की बात यह रही कि कोई कीमती दस्तावेज़ या नकदी चोरी नहीं हुई।

नगर निगम प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी को छत से गिरने और बाद में मौके से भागते हुए देखा गया। घटना के बाद से निगम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

कर्मचारियों का आरोप है कि निगम भवन में रात के समय सुरक्षा कर्मियों की संख्या बहुत कम रहती है, वहीं नवीनीकरण कार्य के चलते कई जगहों पर छत और दीवारें कमजोर हैं, जिससे प्रवेश आसान हो जाता है।

मेयर सौरभ थपलियाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि “सुरक्षा प्रणाली की तत्काल समीक्षा की जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

यह पहली बार नहीं है जब नगर निगम में सेंधमारी की घटना हुई हो। कुछ वर्ष पहले भी रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का मामला सामने आया था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि निगम प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय कड़े करने की बात कही है।

]]>