सिनर्जी हॉस्पिटल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
देहरादून। सिनर्जी हॉस्पिटल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।