अल्मोड़ा में सीएम धामी का जनसंवाद, चाय पर चर्चा कर लोगों से लिया योजनाओं का फीडबैक

अल्मोड़ा में सीएम धामी का जनसंवाद, चाय पर चर्चा कर लोगों से लिया योजनाओं का फीडबैक

अल्मोड़ा में सीएम धामी का जनसंवाद, चाय पर चर्चा कर लोगों से लिया योजनाओं का फीडबैक

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः काल भ्रमण के दौरान अल्मोड़ा में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चाय पर संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आम नागरिकों से सीधे बातचीत कर सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर उनका फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं ध्यानपूर्वक सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों के अनुरूप नीतियां बनाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के इस सरल और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से जनता का भरोसा और अधिक मजबूत होता है। मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि जनता के सुझावों को नीतियों में शामिल कर उत्तराखंड के विकास को नई गति दी जाएगी।