उपनलकर्मियों के धरने में हड़ताली महिला कर्मचारी की अचानक मौत, देहरादून में शोक की लहर

उपनलकर्मियों के धरने में हड़ताली महिला कर्मचारी की अचानक मौत, देहरादून में शोक की लहर

उपनलकर्मियों के धरने में हड़ताली महिला कर्मचारी की अचानक मौत, देहरादून में शोक की लहर

देहरादून में उपनलकर्मियों के नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल महिला कर्मचारी नीलम डोभाल की अचानक मौत हो गई। वह जिला निर्वाचन कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत थीं और 10 नवंबर से हड़ताल में शामिल थीं। बताया जा रहा है कि धरना स्थल जाने की तैयारी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। घटना से उपनलकर्मियों में शोक और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस व प्रशासन जांच में जुटा है।