Breaking news – Pahadi Samachar https://pahadi-samachar.com National News Portal Tue, 27 Jan 2026 05:17:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 सोशल मीडिया दिग्गजों पर कानूनी शिकंजा: Meta, TikTok और YouTube पर युवाओं को ‘लत’ लगाने का आरोप, अमेरिका में ऐतिहासिक ट्रायल शुरू https://pahadi-samachar.com/newsupdate-69/ Tue, 27 Jan 2026 05:17:22 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68480

सोशल मीडिया दिग्गजों पर कानूनी शिकंजा: Meta, TikTok और YouTube पर युवाओं को ‘लत’ लगाने का आरोप, अमेरिका में ऐतिहासिक ट्रायल शुरू

सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा और ऐतिहासिक घटनाक्रम सामने आया है। Facebook-Instagram की पैरेंट कंपनी Meta, शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok और वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज YouTube के खिलाफ अमेरिका में युवाओं को सोशल मीडिया की लत (Addiction) लगाने के गंभीर आरोपों पर आधारित कानूनी ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है। यह मामला सोशल मीडिया कंपनियों की कार्यप्रणाली, एल्गोरिदम और यूज़र्स—खासतौर पर किशोरों—पर पड़ने वाले मानसिक प्रभावों को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है।

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि इन कंपनियों ने जानबूझकर ऐसे डिज़ाइन और एल्गोरिदम विकसित किए, जो युवाओं को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म से जोड़े रखें। इसमें अनंत स्क्रॉल (Infinite Scroll), ऑटो-प्ले वीडियो, नोटिफिकेशन सिस्टम और रील्स/शॉर्ट्स जैसे फीचर्स को प्रमुख कारण बताया गया है, जो युवाओं में लत, चिंता, अवसाद और ध्यान की कमी जैसी समस्याओं को बढ़ावा देते हैं।

अमेरिका के कई स्कूल जिलों और अभिभावक समूहों ने इस मामले को अदालत तक पहुँचाया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ा है, जिसका सीधा प्रभाव शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक व्यवहार पर भी देखने को मिला है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि कंपनियाँ इन खतरों से अवगत होने के बावजूद मुनाफे को प्राथमिकता देती रहीं।

इस ट्रायल को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार सोशल मीडिया कंपनियों को प्रोडक्ट लाइबिलिटी और यूथ मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों पर सीधे अदालत में जवाब देना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अदालत का फैसला कंपनियों के खिलाफ जाता है, तो आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डिज़ाइन, कंटेंट मॉडरेशन और बच्चों-किशोरों से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर, टेक कंपनियाँ इन आरोपों को खारिज करते हुए कह रही हैं कि वे यूज़र सेफ्टी के लिए कई टूल्स और कंट्रोल्स पहले से उपलब्ध कराती हैं। कंपनियों का तर्क है कि प्लेटफॉर्म का उपयोग कैसे किया जाए, इसकी जिम्मेदारी यूज़र और अभिभावकों की भी है।

फिलहाल, यह ट्रायल सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके नतीजों का असर भारत समेत पूरी दुनिया की सोशल मीडिया नीतियों पर पड़ सकता है। डिजिटल युग में यह मामला इस सवाल को और गहराई से उठाता है कि तकनीक की सुविधा और उसके दुष्प्रभावों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए

]]>
रुद्रप्रयाग में हुआ फर्जी डॉक्टर गिरफ़्तार https://pahadi-samachar.com/10-2/ Mon, 19 Jan 2026 16:41:40 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68384

अवैध अल्ट्रासाउंड का भंडाफोड़, फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार जांच को लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की समिति हुई गठित

रुद्रप्रयाग।

नगरासू क्षेत्र में बीते दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्वयं को चिकित्सक बताने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग कर भ्रूण के लिंग की जांच कर रहा था। स्थानीय लोगों को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर संदेह था। संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, कुछ संदिग्ध दवाइयां तथा अन्य सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी होटल व अन्य अस्थायी ठिकानों पर रुककर चोरी-छिपे भ्रूण की लिंग जांच करता था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उदय सिंह (69) के रूप में हुई है, जो स्वयं को बीएएमएस चिकित्सक बताता है और मूल रूप से झांसी का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास अल्ट्रासाउंड मशीन रखने और उसका संचालन करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त जिला स्तरीय समिति गठित की गई है, जो आरोपी की शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेजों और पूर्व गतिविधियों की गहन जांच करेगी। नगरासू चौकी इनकार सूरज कंडारी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की स्थानीय लोगों से सूचना मिली। जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और संदिग्ध दवाइयां मिली। इसके बाद संदिग्ध पीसीपीएनडीटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और पोली की संयुक्त समिति अग्रिम जांच करेगी

क्या है पीसीपीएनडीटी एक्ट

रुद्रप्रयाग। पीसीपीएनडीटी एक्ट का उद्देश्य भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाकर गिरते लिंगानुपात को सुधारना है। इस कानून के तहत गर्भधारण से पहले और गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के लिंग की जांच करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग केवल पंजीकृत केंद्रों और प्रशिक्षित चिकित्सकों की ओर से ही किया जा सकता है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन पर दोषी पाए जाने पर तीन से पांच वर्ष तक की सजा, जुर्माना और चिकित्सकीय पंजीकरण रद्द किए जाने का प्रावधान है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर इस कानून के तहत छापेमारी और जांच अभियान चलाए जाते हैं।

]]>
कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का भव्य स्वागत https://pahadi-samachar.com/vijay-rawat-11/ Mon, 01 Dec 2025 15:27:12 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68000

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का भव्य स्वागत

संगठन सशक्तिकरण पर जोर, 14 दिसंबर को आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित,

अगस्त्यमुनि। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का अगस्त्यमुनि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कंडारी का अभिनंदन करते हुए संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।

 

जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी शक्ति और क्षमता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा जनहित और लोकतंत्र की रक्षा पर आधारित रही हैं। हमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मज़बूत करना है। आप सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं, और आप ही बदलाव का आधार भी।

 

कंडारी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के लिए ऐतिहासिक संघर्ष बनने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देशभर में एसआईआर अथवा मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर जल्द ही दो बीएलए की नियुक्ति की जाएगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मतदाता सूची के कार्य में सतर्कता और सहयोग देने की जरूरत है। इस मुद्दे पर अगस्यमुनि के बाद दो दिसम्बर को ऊखीमठ, तीन को चोपता, चार को जखोली में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश गुसाई ने कहा कुलदीप कंडारी जमीनी नेता हैं और संगठन की नब्ज़ को भली-भांति समझते हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस जिला स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। आज जिस ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता जुड़े हैं, वह आने वाले चुनावों में बड़ी ताकत साबित होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों जिनमें गरीब किसान मजदूर की सुरक्षा, युवा बेरोज़गारी पर नियंत्रण,महिला सुरक्षा एवं भागीदारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए हर बूथ पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करना प्राथमिकता है। जिस बूथ पर कांग्रेस मज़बूत होगी, वहीं से बदलाव की शुरुआत होगी।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों व चुनावों में पूरी एकजुटता के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के जिला पर्यवेक्षक प्रदीप थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, प्रदेश व्यापार संघ उपाध्यक्ष मोहन रौतेला, ताजबर खत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी आर्य, नगर सभासद उमा केंतुरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनी रावत, ब्लॉक महामंत्री प्रदीप कंडारी, गीता देवी, वीर सिंह बुडेरा, भूपेंद्र राणा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश गुसाई ने किया।

]]>
“हाईकोर्ट का बड़ा फ़ैसला: DG स्वास्थ्य को सौंपी सुधार योजना, स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत पर कार्रवाई की जरूरत” https://pahadi-samachar.com/highcourt-update/ Wed, 19 Nov 2025 05:49:08 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67945

“हाईकोर्ट का बड़ा फ़ैसला: DG स्वास्थ्य को सौंपी सुधार योजना, स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत पर कार्रवाई की जरूरत”

हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को गंभीरता से लिया है और DG स्वास्थ्य को एक साफ-सुथरी सुधार योजना पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस कदम से स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही सिर्फ कागज़ पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी होनी चाहिए।

]]>
31 हजार करोड़ के उभरते बाज़ार पर मुकेश अंबानी की नज़र—खेल बदलने की तैयारी, दिग्गज कंपनियों में बढ़ी बेचैनी https://pahadi-samachar.com/31-thousand-crore/ Tue, 18 Nov 2025 05:13:39 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67930

31 हजार करोड़ के उभरते बाज़ार पर मुकेश अंबानी की नज़र—खेल बदलने की तैयारी, दिग्गज कंपनियों में बढ़ी बेचैनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर नए बाज़ार में बड़ी एंट्री की तैयारी में हैं। करीब 31 हजार करोड़ रुपये के तेजी से बढ़ते सेक्टर पर उनकी नज़र बताई जा रही है, जिसके बाद उद्योग जगत में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में दो से तीन गुना तक विस्तार कर सकता है, और रिलायंस की संभावित एंट्री से वर्तमान खिलाड़ियों में रणनीति बदलने की दबाव बढ़ गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रिलायंस की पूंजी ताकत, तकनीकी संसाधन और आक्रामक विस्तार नीति इस बाजार की तस्वीर बदल सकती है। वहीं स्थापित कंपनियाँ अब अपनी हिस्सेदारी बचाने के लिए नई योजनाओं और निवेश मॉडल पर विचार कर रही हैं। कुल मिलाकर, अंबानी के कदम से इस सेक्टर में एक नया प्रतिस्पर्धी दौर शुरू होना तय माना जा रहा है।

]]>
“सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: तेलंगाना के उमरा यात्रियों सहित 42 भारतीयों की मौत का अंदेशा” https://pahadi-samachar.com/update/ Mon, 17 Nov 2025 06:33:48 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67927

“सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: तेलंगाना के उमरा यात्रियों सहित 42 भारतीयों की मौत का अंदेशा”

सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस सुबह-सुबह डीजल टैंकर से टकरा गई, जिससे वह आग की भेंट चढ़ गई और प्रारंभिक रिपोर्टों में कम-से-कम 42 भारतीय उमरा तीर्थयातियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना करीब 1:30 बजे (IST) हुई।  बचाव दल और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत राहत-कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन पहचान और हताहतों की संख्या की पुष्टि अभी जारी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को जाँच करने और घायल/मृत यात्रियों की पहचान के लिए विदेश मंत्रालय व सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय करने को कहा है।

तेलंगाना सरकार ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया है।  केंद्रीय मंत्री असदुद्दीन ओवैसी ने शवों को भारत वापस लाने और घायल तीर्थयात्रियों को बेहतर इलाज दिलाने की मांग की है।

]]>
बिग ब्रेकिंग: वर्षों से लंबित पदोन्नतियाँ अब होंगी पूरी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए कड़े निर्देश https://pahadi-samachar.com/highcourt/ Fri, 14 Nov 2025 04:26:36 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67911

बिग ब्रेकिंग: वर्षों से लंबित पदोन्नतियाँ अब होंगी पूरी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए कड़े निर्देश

कर्मचारी-संगठन एवं राज्य प्रशासन में लंबे समय से पड़ी लटकी हुई पदोन्नतियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्षों से रुकी हुई पदोन्नतियाँ जल्द से जल्द पूरी की जाएँ।

यह निर्देश ऐसे समय पर आए हैं जब कई विभागों में भर्ती एवं प्रमोशन प्रक्रियाएँ ठप पड़ी थीं। हाईकोर्ट ने कहा है कि लंबित मामलों के कारण कर्मचारियों का करियर अस्त-व्यस्त हो रहा है और इस स्थिति को अब निरस्त नहीं किया जा सकता।

सरकार को आदेश दिया गया है कि वह एक समय-सीमा तय करे और प्रत्येक लंबित प्रमोशन को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादित करे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे ऐसी फाल्टलाइन ग्राफ ना बने जहाँ प्रमोशन अनिश्चितकाल तक टलती रहती हो।

इस राहत से हजारों कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी योग्यतानुसार पदोन्नति होगी और वे अपने करियर को आगे बढ़ा सकेंगे।

]]>
लाल किले के पास इको वैन में धमाका, दिल्ली में मचा हड़कंप https://pahadi-samachar.com/vijay-rawat-6/ Mon, 10 Nov 2025 15:55:22 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67879

लाल किले के पास इको वैन में धमाका, दिल्ली में मचा हड़कंप

दिल्ली में सोमवार शाम करीब 6:50 बजे लाल किले के पास एक इको वैन में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ जब वैन ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के वाहनों में आग लग गई और कई लोगों को झुलसने की खबर है। पुलिस, एनएसजी और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य जारी है।

 

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विस्फोट तकनीकी खराबी के कारण हुआ या पूर्व नियोजित हमला था। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने व अफवाहों से बचने की अपील की है।

]]>