बिग ब्रेकिंग: भाजपा विधायक और महिलाओं के बीच तीखी बहस — विवाद बढ़ा, थाने पहुंचा मामला!

बिग ब्रेकिंग: भाजपा विधायक और महिलाओं के बीच तीखी बहस — विवाद बढ़ा, थाने पहुंचा मामला!

देहरादून। राजनीतिक गलियारों में आज एक नया विवाद छा गया है। भाजपा के एक विधायक का महिलाओं के साथ तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि किसी जनसमस्या को लेकर महिलाओं ने विधायक से सवाल किए, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और आवाज ऊंची की। वहीं विधायक पक्ष का कहना है कि महिलाओं को भड़काया गया था और उन्हें राजनीतिक रूप से टारगेट किया जा रहा है।

मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है और जांच शुरू हो गई है। फिलहाल इलाके में माहौल गरमाया हुआ है। स्थानीय प्रशासन दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश में जुटा है।