दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवम्बर की शाम करीब 6:52 बजे एक सफेद Hyundai i20 कार में भीषण विस्फोट हुआ। अब तक 8 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) और Explosives Act के तहत दर्ज किया है।
नए खुलासे (11 नवम्बर तक):
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि धमाके से पहले वही i20 कार सुनहरी मस्जिद (लाल किले के पास) के बाहर लगभग 3 घंटे तक खड़ी रही।
कार का मालिक डॉ. उमर मोहम्मद (पुलवामा निवासी) बताया जा रहा है, जिसके तार फरीदाबाद के एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका है।
चार संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है, और राजधानी के कई होटलों में देर रात तलाशी अभियान चला।
धमाके की जांच एंटी-टेरर सेल और एनआईए की टीमों को भी सौंपी जा चुकी है।