बड़ी खबर: गोवा क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच युवकों की दर्दनाक मौत,

बड़ी खबर: गोवा क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच युवकों की दर्दनाक मौत,

बड़ी खबर: गोवा क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के पाँच युवकों की दर्दनाक मौत, पहचान हुई पुष्टि

गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने रविवार रात को बड़ा हादसा कर दिया, जिसमें कुल 25 लोगों की जान चली गई। मृतकों में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत की भी पुष्टि हुई है। ये सभी युवक क्लब में काम करते थे और हादसे के समय ड्यूटी पर ही मौजूद थे। मृतकों की पहचान जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह के रूप में हुई है। परिवारों को सूचना मिलते ही उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, जिसने पूरे क्लब को कुछ ही मिनटों में आग की चपेट में ले लिया। घटना के बाद गोवा प्रशासन ने उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जबकि पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने की मांग तेज हो गई है। इस हादसे ने मनोरंजन स्थलों में सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।