शादी से लौट रहा वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
चंपावत जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां शादी समारोह से वापस लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे के प्रयास के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।