“मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद देहरादून आईएसबीटी में दिखा बड़ा बदलाव, यात्रियों ने सराहे नए प्रबंध”

“मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद देहरादून आईएसबीटी में दिखा बड़ा बदलाव, यात्रियों ने सराहे नए प्रबंध”

“मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद देहरादून आईएसबीटी में दिखा बड़ा बदलाव, यात्रियों ने सराहे नए प्रबंध”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के हालिया औचक निरीक्षण के बाद बस अड्डे की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाएं, टिकट काउंटर, रूट संचालन और सुरक्षा प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

बस अड्डे में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है, यात्री सूचना बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम को दुरुस्त किया गया है। परिसर में पेयजल, शौचालय और बैठने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सभी सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील किया गया है और सिक्योरिटी गार्ड नियमित निगरानी कर रहे हैं। पार्किंग प्रबंधन को भी सुव्यवस्थित किया गया है।

आईएसबीटी में बसों की मूवमेंट, सफाई कर्मियों की ड्यूटी और संपूर्ण व्यवस्था की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। परिसर में नए साइन बोर्ड लगाने, प्लेटफॉर्म सुधार और रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही यात्रियों को नए प्लेटफार्म की सुविधा भी मिलने वाली है।

स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों ने इन बदलावों की खुलकर सराहना की है। दुकानदार सचिन रतूड़ी के अनुसार निरीक्षण के बाद साफ-सफाई और बेसिक सुविधाएं काफी बेहतर हुई हैं। वहीं आगरा से आए यात्री मोहित बघेल ने भोजन, पेयजल, शौचालय और एटीएम जैसी सुविधाओं को “प्रॉपर और संतोषजनक” बताया।

आईएसबीटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर केशवानंद गुवाड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री की “स्वच्छ और शुभ यात्रा” की पहल अब बस अड्डे की बदलती व्यवस्था में साफ दिख रही है।