#Uttarakhand – Pahadi Samachar http://pahadi-samachar.com National News Portal Sat, 27 Dec 2025 12:37:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः सहसपुर में 709 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ http://pahadi-samachar.com/news-updates-18/ Sat, 27 Dec 2025 12:36:52 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68212

ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः सहसपुर में 709 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शुक्रवार को सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 709 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री विश्वास डाबर, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

शिविर में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष 38 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं।

 

शिविर में प्रमुख शिकायतें पेयजल, विद्युत, सड़क, सिंचाई, एनआरएलएम भवन हेतु भूमि, राशन कार्ड स्थानांतरण, सुरक्षा पुस्ता निर्माण, अवैध खनन, गौशाला निर्माण एवं आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से संबंधित थीं।

 

बहुउदेशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 159, होम्योपैथिक में 59 और आयुर्वेदिक में 55 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की। पशुपालन विभाग ने 14 किसानों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने 38 प्रमाण पत्र जारी किए। कृषि विभाग ने 8 और उद्यान विभाग ने 26 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 5 पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 26 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग ने 29 मामलों का निस्तारण किया। बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, रीप, डेयरी और ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से भी कई लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया गया। सेवायोजन विभाग ने 28 छात्रों को करियर काउंसलिंग दी।

 

शिविर में राज्यमंत्री विश्वास डाबर, सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभिन्न न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

]]>
चमोली में बड़ा हादसा: औली से लौट रहे देहरादून के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, मची अफरा-तफरी http://pahadi-samachar.com/newsupdate-6/ Sat, 27 Dec 2025 08:02:30 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68203

चमोली में बड़ा हादसा: औली से लौट रहे देहरादून के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, मची अफरा-तफरी

चमोली जिले में औली घूमकर लौट रहे देहरादून के छात्रों की एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी छात्र औली भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

]]>
पिथौरागढ़ : भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी का मोटर पुल जल्द खुलेगा, सीमा क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत http://pahadi-samachar.com/news-updates-16/ Fri, 26 Dec 2025 05:48:35 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68197

पिथौरागढ़ : भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी का मोटर पुल जल्द खुलेगा, सीमा क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) — भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी के ऊपर निर्मित मोटर पुल जल्द ही आम आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

इस मोटर पुल के शुरू होने से भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और आपसी संपर्क को भी नई गति मिलेगी। अब तक स्थानीय लोगों को नदी पार करने के लिए वैकल्पिक और कठिन रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता था।

पुल चालू होने के बाद सीमावर्ती इलाकों में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने, आपातकालीन सेवाओं के सुचारु संचालन और दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पुल भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

]]>
देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहीं थीं भारत में — पुलिस करेगी डिपोर्ट http://pahadi-samachar.com/sheetal-saklani/ Fri, 07 Nov 2025 16:59:07 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67865

देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहीं थीं भारत में — पुलिस करेगी डिपोर्ट

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के बांग्लादेश से भारत में घुसी थीं और पिछले कुछ महीनों से शहर में रह रही थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान पटेलनगर थाना क्षेत्र की स्थानीय पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने संस्कृति लोक कॉलोनी में दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बांग्लादेश की नागरिक होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं। दोनों को नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं अलग-अलग समय पर सीमा पार कर भारत आई थीं और दिल्ली में मिलने के बाद देहरादून पहुंचीं। इस कार्रवाई के साथ दून पुलिस अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से कुछ को डिपोर्ट किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

]]>
प्रशासन की लापरवाही से सड़क पर तड़पता रहा युवक, 40 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a1/ Tue, 04 Nov 2025 06:24:08 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67848

प्रशासन की लापरवाही से सड़क पर तड़पता रहा युवक, 40 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

देहरादून। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाला एक मामला सामने आया है। सोमवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक करीब 40 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। राहगीरों ने कई बार 108 पर कॉल किया, मगर सहायता समय पर नहीं मिली।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक की हालत लगातार बिगड़ती रही और उसे किसी निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

लोगों ने मांग की है कि एंबुलेंस सेवा में सुधार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी की जान सिस्टम की सुस्ती के कारण न जाए।

]]>
उत्तराखंड में मौसम ने ली ठंडी करवट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a0/ Tue, 04 Nov 2025 03:00:22 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67845

 

उत्तराखंड में मौसम ने ली ठंडी करवट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

देहरादून, मसूरी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं।

 

मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाएं उत्तराखंड में दस्तक दे रही हैं, जिससे सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ेगा।

 

राज्य प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और कोहरे की स्थिति को देखते हुए।

]]>
दीपावली की रात निरंजन पुर मंडी में लगी भीषण आग http://pahadi-samachar.com/news-desk/ Tue, 21 Oct 2025 04:59:08 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67729

दीपावली की रात देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में भयानक आग से लाखों का नुकसान ।

देहरादून।दीपावली की रात्रि को देहरादून की निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखे फल-सब्ज़ियों के ढेर और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया । बताया गया है कि आग करीब रात 9 बजे भड़क उठी और उसकी लपटों ने आसपास के स्टॉल तक को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आतिशबाज़ी की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल नुकसान का आंकलन लाखों रुपये बताया जा रहा है।

इस हादसे ने दीपोत्सव की खुशी के बीच स्थानीय व्यापारियों को चिंता में डाल दिया है। बताया गया कि निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे व्यस्त सब्ज़ी मंडी है, जहां रोज़ाना हजारों किसान और व्यापारी अपनी उपज बेचने आते हैं। मंगलवार रात लगी इस आग से मंडी में अफरा-तफरी मच गई और व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

]]>
“उत्तराखंड में ‘अर्बन नक्सल’ सक्रिय, जिहादी मानसिकता फैलाने की साजिश: सीएम धामी” http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%95/ Wed, 15 Oct 2025 03:13:42 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67698

देहरादून, 15 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में कुछ संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो “अर्बन नक्सल” के नाम से काम कर रहे हैं और राज्य में जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम धामी ने यह बयान एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि जब राज्य तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है, तब कुछ ताकतें उत्तराखंड की शांति और स्थिरता को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने पेपर लीक और छात्र आंदोलन जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे आंदोलनों के पीछे भी “अर्बन नक्सल नेटवर्क” की भूमिका हो सकती है, जो युवाओं को भटकाने और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी भी कीमत पर प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश सफल नहीं होने देगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सतर्क रहें और ऐसे किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

]]>
तेज रफ्तार बस जेसीबी से टकराई — आठ लोग गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर मचा हड़कंप http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%95/ Wed, 15 Oct 2025 02:34:14 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67695

हरिद्वार में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस हाईवे पर खड़ी जेसीबी मशीन से जा टकराई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर अचानक सामने खड़ी जेसीबी को देख नहीं सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जेसीबी चालक की जिम्मेदारी को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

]]>
देहरादून की एंजेला नथानी ने KBC में रचा इतिहास — 11 साल की उम्र में जीते ₹12.5 लाख रुपये http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80/ Tue, 14 Oct 2025 06:14:49 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67689

देहरादून। मात्र 11 वर्ष की एंजेला नथानी ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर इतिहास रच दिया है। अपनी अद्भुत ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास से उन्होंने शो में ₹12.5 लाख रुपये जीतकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

 

देहरादून की एंजेला नथानी ने KBC में रचा इतिहास — 11 साल की उम्र में जीते ₹12.5 लाख रुपये
देहरादून की एंजेला नथानी ने KBC में रचा इतिहास — 11 साल की उम्र में जीते ₹12.5 लाख रुपये

एंजेला नथानी अब तक की सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक हैं जिन्होंने इतनी बड़ी राशि जीती है। होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनकी समझदारी और तेज़ दिमाग की सराहना करते हुए कहा कि “आजकल के बच्चे अद्भुत आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं।”

देहरादून की इस नन्हीं प्रतिभा की सफलता से उनके स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग एंजेला को “देहरादून की स्टार” और “KBC की चाइल्ड प्रोडिजी” के रूप में बधाइयाँ दे रहे हैं।

]]>