SSP Nenital – Pahadi Samachar http://pahadi-samachar.com National News Portal Thu, 23 Oct 2025 15:35:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 एसएसपी नैनीताल का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद http://pahadi-samachar.com/vijay-rawat-4/ Thu, 23 Oct 2025 15:35:45 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67744

एसएसपी नैनीताल का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद*

*रामनगर पुलिस ने 45 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा — स्कॉर्पियो वाहन से बरामद हुआ माल*

*एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में चल रहे “Mission Drug Free Devbhoomi 2025”* के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

इसी क्रम में *रामनगर पुलिस* द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन *स्कार्पियो संख्या UK18 G-7100* से *लगभग 45 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹11,25,000 लगभग)* बरामद किया गया।

*प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग में व्यस्त थे, तभी रामनगर की ओर से आती एक *काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी* ली गई। वाहन से तीन कट्टों में *कुल 45 किलो गांजा* बरामद हुआ।
अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या–380/25 धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

]]>