#news #updates# – Pahadi Samachar http://pahadi-samachar.com National News Portal Wed, 21 Jan 2026 09:14:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहीं थीं भारत में — पुलिस करेगी डिपोर्ट http://pahadi-samachar.com/sheetal-saklani/ Fri, 07 Nov 2025 16:59:07 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67865

देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहीं थीं भारत में — पुलिस करेगी डिपोर्ट

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के बांग्लादेश से भारत में घुसी थीं और पिछले कुछ महीनों से शहर में रह रही थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान पटेलनगर थाना क्षेत्र की स्थानीय पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने संस्कृति लोक कॉलोनी में दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बांग्लादेश की नागरिक होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं। दोनों को नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं अलग-अलग समय पर सीमा पार कर भारत आई थीं और दिल्ली में मिलने के बाद देहरादून पहुंचीं। इस कार्रवाई के साथ दून पुलिस अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से कुछ को डिपोर्ट किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

]]>
उत्तराखंड में मौसम ने ली ठंडी करवट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a0/ Tue, 04 Nov 2025 03:00:22 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67845

 

उत्तराखंड में मौसम ने ली ठंडी करवट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

देहरादून, मसूरी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं।

 

मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाएं उत्तराखंड में दस्तक दे रही हैं, जिससे सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ेगा।

 

राज्य प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और कोहरे की स्थिति को देखते हुए।

]]>
देहरादून में चलती कार में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा! http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ Mon, 03 Nov 2025 02:54:20 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67838

देहरादून में चलती कार में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

देहरादून में सोमवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा शहर के व्यस्त इलाके में हुआ, जहां कार अचानक धुएं से घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। चालक ने गाड़ी से तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित दूरी पर रहने की चेतावनी दी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

फायर विभाग ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया है और वाहन को सड़क किनारे हटाया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

]]>
देहरादून में 3 नवंबर को लागू होगा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान – कई मार्गों पर रहेगी रोक http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-3-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%97/ Mon, 03 Nov 2025 02:16:09 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67835

देहरादून में 3 नवंबर को लागू होगा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान – कई मार्गों पर रहेगी रोक

देहरादून के प्रमुख मार्गों पर 3 नवंबर को बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान कई मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी और कुछ रास्तों पर वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की अपील की गई है। अधिकारी सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे और ट्रैफिक कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है ताकि किसी भी तरह की जाम की स्थिति से बचा जा सके।

देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रूट प्लान की जानकारी ले लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

]]>
हाथियों का हमला: कॉलोनी और खेतों में मचाया तांडव, लोग सहमे-सहमे! http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ Thu, 23 Oct 2025 06:07:03 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67741

हाथियों का हमला: कॉलोनी और खेतों में मचाया तांडव, लोग सहमे-सहमे!

आज सुबह हाथियों के एक झुंड ने स्थानीय कॉलोनी और खेतों में उत्पात मचाया। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों ने कई घरों के बाग-बगीचों और फसलों को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग डर और चिंता में नजर आए।

 

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के झुंड से दूरी बनाए रखें और उन्हें उकसाने की कोशिश न करें। अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि हाथियों को वापस जंगल में भेजने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और कई किसान अपने खेतों के नुकसान की चिंता में हैं

]]>
बड़ी कार्रवाई: दून में 3600 राशन कार्ड और 10 हजार फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-3600-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6/ Fri, 17 Oct 2025 03:05:06 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67716

बड़ी कार्रवाई: दून में 3600 राशन कार्ड और 10 हजार फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त

देहरादून। जिले में फर्जीवाड़े पर लगाम कसते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जांच में सामने आए अनियमितताओं के बाद 3600 राशन कार्ड और करीब 10,000 आयुष्मान कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। कई लाभार्थियों ने गलत जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाया था, जिसे अब प्रशासन ने चिन्हित कर बाहर कर दिया है।

डीएम सोनिका ने कहा कि “सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सर्वोपरि है, किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इसी क्रम में पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी ब्लॉकों में पुनः सत्यापन अभियान तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी घर-घर जाकर यह जांच करेंगे कि पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

मुख्य बातें:

फर्जीवाड़े पर सख्त रुख, 3600 राशन कार्ड रद्द

10 हजार लोगों के फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त

जिम्मेदार अफसरों पर गिरी गाज, वेतन रोका गया

पात्रों की पहचान को लेकर फिर शुरू होगा सत्यापन

]]>
देहरादून में अब पाँच जगहों पर सड़क पर खड़ी गाड़ियाँ होंगी सीज — क्रेन से उठाई जाएंगी, नई पार्किंग व्यवस्था लागू http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a5%8b/ Thu, 16 Oct 2025 02:39:28 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67703

देहरादून में अब पाँच जगहों पर सड़क पर खड़ी गाड़ियाँ होंगी सीज — क्रेन से उठाई जाएंगी, नई पार्किंग व्यवस्था लागू

देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में अब पाँच प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को सीज किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इन इलाकों में क्रेन से गाड़ियाँ उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था उन क्षेत्रों में लागू की जा रही है जहाँ जाम की समस्या लगातार बनी रहती थी। अब इन इलाकों में गलत पार्किंग पर न केवल चालान काटा जाएगा, बल्कि वाहन सीधे सीज कर पार्किंग स्थल पर ले जाए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आम जनता की सुविधा और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए शुरू किया गया है। नई पार्किंग व्यवस्था के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में वैकल्पिक पार्किंग जोन भी तय किए गए हैं ताकि वाहन स्वामियों को असुविधा न हो।

]]>
“उत्तराखंड में ‘अर्बन नक्सल’ सक्रिय, जिहादी मानसिकता फैलाने की साजिश: सीएम धामी” http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%95/ Wed, 15 Oct 2025 03:13:42 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67698

देहरादून, 15 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में कुछ संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो “अर्बन नक्सल” के नाम से काम कर रहे हैं और राज्य में जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम धामी ने यह बयान एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि जब राज्य तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है, तब कुछ ताकतें उत्तराखंड की शांति और स्थिरता को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने पेपर लीक और छात्र आंदोलन जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे आंदोलनों के पीछे भी “अर्बन नक्सल नेटवर्क” की भूमिका हो सकती है, जो युवाओं को भटकाने और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी भी कीमत पर प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश सफल नहीं होने देगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सतर्क रहें और ऐसे किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

]]>
देहरादून की एंजेला नथानी ने KBC में रचा इतिहास — 11 साल की उम्र में जीते ₹12.5 लाख रुपये http://pahadi-samachar.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80/ Tue, 14 Oct 2025 06:14:49 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67689

देहरादून। मात्र 11 वर्ष की एंजेला नथानी ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर इतिहास रच दिया है। अपनी अद्भुत ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास से उन्होंने शो में ₹12.5 लाख रुपये जीतकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

 

देहरादून की एंजेला नथानी ने KBC में रचा इतिहास — 11 साल की उम्र में जीते ₹12.5 लाख रुपये
देहरादून की एंजेला नथानी ने KBC में रचा इतिहास — 11 साल की उम्र में जीते ₹12.5 लाख रुपये

एंजेला नथानी अब तक की सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक हैं जिन्होंने इतनी बड़ी राशि जीती है। होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनकी समझदारी और तेज़ दिमाग की सराहना करते हुए कहा कि “आजकल के बच्चे अद्भुत आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं।”

देहरादून की इस नन्हीं प्रतिभा की सफलता से उनके स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग एंजेला को “देहरादून की स्टार” और “KBC की चाइल्ड प्रोडिजी” के रूप में बधाइयाँ दे रहे हैं।

]]>
बड़ी खबर: बड़कोट पुलिस ने स्मैक सप्लायर मुस्कान को किया गिरफ्तार — “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” में बड़ी सफलता http://pahadi-samachar.com/vijaypal-rawat/ Mon, 13 Oct 2025 15:07:16 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67683

 उत्तरकाशी जिले की बड़कोट पुलिस ने “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने यमुना घाटी के युवाओं को नशे के जाल में फंसा रहे मुख्य स्मैक सप्लायर मुस्कान को देहरादून के विकासनगर स्थित कुंजाग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसपी सरिता डोभाल के निर्देश पर, डीएसपी देवेंद्र सिंह नेगी और थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उसे लाखामंडल क्षेत्र से दोबारा दबोच लिया।

गौरतलब है कि जुलाई 2025 में बड़कोट पुलिस ने दो युवकों — जसवंत रावत और सौरभ चौहान — को स्मैक के साथ पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि उन्हें नशा मुस्कान से मिलता था।

अब पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 29 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी सप्लाई चैन और वित्तीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

]]>