#kedarnathupdates – Pahadi Samachar http://pahadi-samachar.com National News Portal Sat, 27 Dec 2025 10:24:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 केदारनाथ पैदल मार्ग पर भालुओं का खतरा बढ़ा, लिंचोली में दुकान में घुसा जंगली भालू, CCTV में कैद http://pahadi-samachar.com/newsupdate-8/ Sat, 27 Dec 2025 10:24:17 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68209

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भालुओं का खतरा बढ़ा, लिंचोली में दुकान में घुसा जंगली भालू, CCTV में कैद

केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगली भालुओं की बढ़ती सक्रियता यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा मामला लिंचोली क्षेत्र का है, जहां देर रात एक जंगली भालू अचानक एक दुकान में घुस गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें भालू को दुकान के अंदर घूमते और सामान को नुकसान पहुंचाते देखा जा सकता है। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से प्रशासन और वन विभाग की चुनौती बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने केदारनाथ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भालुओं की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

]]>