gov uttarakhand – Pahadi Samachar http://pahadi-samachar.com National News Portal Sun, 14 Dec 2025 12:36:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का 47वा वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन देहरादून में आयोजित । http://pahadi-samachar.com/prsi/ Sun, 14 Dec 2025 12:31:15 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=68108

जन सूचना पर राष्ट्रीय सेमिनार में बोल रही थी विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड।

विजयपाल रावत

देहरादून में आयोजित पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है,जब वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। उन्होंने कहा कि जनसंचार आज देश और प्रदेश के विकास का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए सरकार और जनता के बीच मजबूत संवाद स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने PRSI की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने में एक सशक्त सेतु का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने PRSI के माध्यम से जनसंचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न एजेंसियों, संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि जनसंचार देश के विकास की रीढ़ बन चुका है। PRSI जैसी संस्थाएं सरकार और समाज के बीच संवाद की कड़ी को मजबूत कर रही हैं। यह अत्यंत सराहनीय है कि देशभर से Public Relation Industry से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र होकर भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय ने उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते ढाई दशकों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने नए मानक स्थापित किए हैं। मूलभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है और राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है।

सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए PRSI राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार किया गया है तथा दुर्गम क्षेत्रों के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री के नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को समर्पित है। हमारा लक्ष्य राज्य के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। सम्मेलन के दूसरे दिवस GAIL के CEO संदीप गुप्ता, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, प्रो. दुर्गेश पंत, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी, डॉ. हिमांशु शेखर, CIMS के Chairman एडवोकेट ललित जोशी, डॉ. सुरभि दहिया, समिदा देवी, मेजर अतुल देव, सी. रविंद्र रेड्डी सहित देशभर से आए PR और मीडिया जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
एसएसपी नैनीताल का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद http://pahadi-samachar.com/vijay-rawat-4/ Thu, 23 Oct 2025 15:35:45 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67744

एसएसपी नैनीताल का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद*

*रामनगर पुलिस ने 45 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा — स्कॉर्पियो वाहन से बरामद हुआ माल*

*एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में चल रहे “Mission Drug Free Devbhoomi 2025”* के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

इसी क्रम में *रामनगर पुलिस* द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन *स्कार्पियो संख्या UK18 G-7100* से *लगभग 45 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹11,25,000 लगभग)* बरामद किया गया।

*प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग में व्यस्त थे, तभी रामनगर की ओर से आती एक *काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी* ली गई। वाहन से तीन कट्टों में *कुल 45 किलो गांजा* बरामद हुआ।
अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या–380/25 धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

]]>
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण http://pahadi-samachar.com/vijay-rawat-3/ Tue, 21 Oct 2025 16:19:04 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67732

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र सेरागांव सहस्त्रधारा में जिले के आला अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की है। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक निर्माण कार्याें की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के आंगणन रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लेटलांग लोकेशन के साथ एक सप्ताह के भीतर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को प्रस्तुत करें।
डीएम ने कार्लीगाड, मझेड़ा में बिजली, पानी, सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के साथ साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक-एक प्रभावितों को राहत पंहुचाने तक विभागीय अधिकारी क्षेत्र में ही जमे रहेंगे तथा इसकी उनके द्वारा निरीक्षण के साथ ही निरंतर समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्लीगाड़, मजेड़ा के विस्थापन हेतु उच्चस्तरीय सर्वें कार्य वॉडिया संस्थान, आईआईटी रूड़की की विशेषज्ञ टीम से कराने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में आपदा के संभावित बड़े कारण को सर्वेक्षण अनुमान निरीक्षण के पश्चात नदी, गाढ गदेरों के मलबा से लाखों टन मलबा के डीएम ने स्वीकृति आदेश दिए है। मलगा निस्तारण हेतु लॉट चिन्हित किए गए है जिसके लिए आज विज्ञप्ति प्रकाशित करवाते हुए मानसून पूर्व मलबा निस्तारित किया जाएगा। प्रभावित परिवारों द्वारा मकान किराया बाजार दर पर दिए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए है।
इस दौरान डीएम ने मौके पर पंचायत विभाग द्वारा निर्मित बाधित मोटर मार्ग सफाई कार्य मशीन द्वारा कराने हेतु लोनिवि को फंड स्वीकृत करने के साथ ही, पंचायत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आंतरिक पैदल रास्ते युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश दिए जिसके लिए मौके पर ही फंड स्वीकृति की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्यों की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है।
जिलाधिकारी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में नदियों में आए मलबे को हटाने के लिए वन, सिंचाई, राजस्व खनन की टीम बनाते हुए पैच बनाकर कार्य आंवटित करते हुए मानसून पूर्व मलबा हटाने के निर्देश दिए। निर्देशित किया लगभग 500-600 मीटर पैच बनाकर यह कार्य किया जाएगा इसके लिए स्थान चिन्हित किए गए है। जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा में जिन प्रभावितों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको बाजार दरों पर किराए के मकान हेतु धनराशि दिए जाने हेतु अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा 4 हजार प्रतिमाह किराया दिया जा रहा है जिसे प्रभावितोें द्वारा बढाने की मांग की गई। इसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए बाजार दरों पर किराया राशि देने के निर्देश दिए। बताया गया कि मजाड़ा, कार्लीगाड, सहस्त्रधारा में ऐसे लगभग 5 ऐसे परिवार हैं जिनके मकान पूर्णतः अथवा बड़े स्तर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं अभी रहने योग्य नही है।
पंचायत की क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़क एवं रास्ते न खुलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई तथा लोनिवि को पंचायत की आंतरिक सड़के मशीन के माध्यम से खोलने हेतु फंड की मौके पर ही स्वीकृति दी गई तथा जो पैदल रास्ते हैं पंचायत विभाग को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए जिसके लिए धन की मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई।
कार्लीगाड, मजाड़ क्षेत्र के विस्थापन हेतु उच्च स्तरीय टीम द्वारा जीयोलाजिकल सर्वे कराया जाएगा जिसमें वाडिया इंस्टीट्यूट, आईआईटी रूड़की आदि विशेषज्ञों तकनीकि टीम से प्राप्त विशलेषण रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल, अभि0अभि0 विद्युत राकेश कुमार, अधि0अभि0 पीएमजीएसवाई अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान माजाड़ राकेश जवाड़ी, बसवाड़ संजय राणा, फुलैत जय किशन ममगांई सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
एक्शन एंड एसोसिएशन द्वारा आपदा मजदूरों के साथ बाटी राहत कार्य http://pahadi-samachar.com/vijay-rawat-2/ Sun, 12 Oct 2025 10:47:07 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67668

एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा आपदा प्रभावित मजदूरों के साथ भी निरंतर राहत कार्य

धराली में बादल फटने से आपदा के कारण पूरे धराली में नुकसान तो हुआ ही हैं साथ ही धराली के अलावा आस पास के ग्रामीण क्षेत्र व मजदूरों की समस्या भी सामने आई है।धराली से गंगोत्री जाने के रास्ते के बीच जांगला पड़ाव मे आज खाद्य सामग्री राशन किट वितरित किया गया ।

उत्तराखंड के धराली से जांगला पड़ाव जो गंगोत्री जाने के रास्ते के बीच मैं लम्बे समय से निवास करते है।जहाँ तीर्थयात्री और काम करने वाले लोग आते-जाते रहते हैं।काम के अवसर गंगोत्री की ओर जाने वाले मार्ग पर पर्यटन, तीर्थयात्रा और अन्य विकास कार्य चलते रहते हैं जिससे मजदूरों के लिए काम के अवसर मिलता रहता था धराली में बादल फटने से आपदा के कारण पूरे धराली में नुकसान तो हुआ ही हैं साथ ही धराली के अलावा आस पास के मजदूरी की समस्या भी सामने आई है।

खुद का अनुभव__आपदा स्थितियों में मजदूरों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें अक्सर आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाता और उनके पास सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का अभाव होता है।

उन्हें बुनियादी सुविधाओं जैसे पीने का पानी, बिजली, स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षित घरो से वंचित रहना पड़ता है। मुआवजा से भी वंचित रह जाते है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर और कर्जदारी बढ़ती है।

]]>
बाल मेले में बच्चो ने दी एल टी एम की प्रस्तुति http://pahadi-samachar.com/vijay-rawat/ Sat, 11 Oct 2025 12:26:37 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67665

बाल मेले में बच्चों ने दी एलटीएम की प्रस्तुति, तिलवाड़ा संकुल में हुआ बाल शोध मेले का आयोजन

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के राप्रावि तिलवाड़ा में बाल मेला आयोजित किया गया। न्याय पंचायत स्तरीय बाल मेले में मयकोटी न्याय पंचायत के सभी 18 प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी प्रदीप राणा ने नव नियुक्त सीआरपी विजय सिंह भण्डारी का स्वागत अभिनंदन करते हुए बाल मेला आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। फाउंडेशन लिट्रेसी एंड न्यूम्रेसी की एप्रोच के तहत हिन्दी व गणित विषयों में नवोन्मेषी ढंग से पठन-पाठन के लिए अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के लर्निंग टीचिंग मटेरियल की प्रदर्शनी भी लगाई। बच्चों ने अपने अध्यापकों की सहायता से बनाये गये एलटीएम का प्रस्तुतिकरण भी किया। हिन्दी भाषा के अन्तर्गत संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, गढ़वाळी कहावतें, मुहावरे, कविताएं, पर्यायवाची शब्द, प्रत्यय, उपसर्ग, चित्रों को देखकर कहानी निर्माण, स्वरचित कविताओं का प्रस्तुतिकरण बच्चों ने किया। गणित विषय में स्थानीय मान, जोड़, घटा, गुणा, भाग, संख्या पद्धति, भिन्न, दशमलव, द्विविमीय व त्रिविमीय आकृतियों के परिमाप, घन घनाभ, आयत, वर्ग, शंकु, त्रिभुज आदि विषय वस्तुओं पर बच्चों द्वारा एल टी एम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया गया।

हिन्दी विषय में राप्रावि खाण्डनाऊं प्रथम, चामक द्वितीय व गंगतल तृतीय स्थान पर रहा। गणित विषय में राप्रावि कन्या बावई प्रथम, चामक द्वितीय व गंगतल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर देवी प्रसाद गोस्वामी, मधुसूदन गोस्वामी, लक्ष्मी बिष्ट, गोपाल रावत, राजेश्वरी राणा, श्रुति, सुलोचना चमोली, जयपाल कण्डारी, देवेन्द्र कांडपाल, सुमन, बुटोला, अजय कुमार, राजेन्द्र सिंह, बलवीर लाल, युद्धवीर जगवाण, आनन्दपाल भंडारी, रजत गौतम, गंभीर सिंह बुटोला, धीरेन्द्र सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।

]]>