#biharelection#poltics – Pahadi Samachar http://pahadi-samachar.com National News Portal Fri, 10 Oct 2025 11:49:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 NDA में सीट बंटवारा तय! चिराग की नाराज़गी दूर करने में जुटे नित्यानंद राय http://pahadi-samachar.com/nda-seat-sharing-finalized-nityanand-rai-working-to-assuage-chirag-paswans-displeasure/ Fri, 10 Oct 2025 06:09:10 +0000 https://pahadi-samachar.com/?p=67624

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनने के संकेत हैं।

गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एक साथ कैमरे पर नजर आए। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए कहा कि “NDA एकजुट है, और हमारे चेहरे की मुस्कान ही इस बात का सबूत है कि सब कुछ ठीक है।”

पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही थीं कि सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग पासवान नाराज हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एनडीए ने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है।

]]>