किच्छा में डग्गामारी और ओवरलोडिंग पर बवाल, लोगों ने जताया आक्रोश — ARTO के तबादले की उठी मांग
किच्छा। क्षेत्र में डग्गामारी और ओवरलोडिंग के बढ़ते मामलों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। परिवहन विभाग की लापरवाही से परेशान यात्रियों और वाहन चालकों ने विरोध जताया है। उनका आरोप है कि बिना वैध परमिट के निजी वाहन खुलेआम यात्रियों को ढो रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
लोगों ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। इसको लेकर परिवहन विभाग के ARTO के स्थानांतरण की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन से मांग की है कि अवैध डग्गामारी पर सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।