उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से कार्यक्रम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में हलचल तेज हो गई है।
बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी और सुचारु संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं परीक्षा के दौरान नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
परिषद ने छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी तैयारी पूरी करें और आधिकारिक वेबसाइट अथवा विद्यालयों से विषयवार परीक्षा तिथियों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।