हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: कार और पिकअप की टक्कर में युवक की मौके पर मौत
हल्द्वानी में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।