कुंड बैराज क्षेत्र से मिला लापता व्यक्ति का शव, डीएम के तत्काल निर्देश के बाद तेजी से चला सर्च अभियान,

रुद्रप्रयाग। लगातार चलाए गए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के बाद कुंड बैराज से लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान राहुल अवस्थी (38 वर्ष) पुत्र टीका प्रसाद अवस्थी, निवासी लमगौंडी ल्वारा, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है।

बता दें कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को बीते नौ जनवरी को कुंड बैराज के समीप एक शव तैरने की सूचना प्राप्त हुई थी। बैराज में जलस्तर बढ़ने के कारण शव दिखाई नहीं दे रहा था। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने तत्काल सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डीडीआरएफ टीम ऊखीमठ, पुलिस तथा एसडीआरएफ को मौके के लिए रवाना किया। प्रशासन की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ ड्रोन की भी सहायता ली गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि निरंतर प्रयासों के बाद मंगलवार को ड्रोन के माध्यम से शव को कुंड बैराज से रेस्क्यू कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।