अंकिता हत्याकांड पर गहरा आक्रोश: भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ा पद
अंकिता हत्याकांड पर गहरा आक्रोश: भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ा पद
अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध से आहत होकर भाजपा के एक पूर्व राज्य मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री का कहना है कि इस घटना ने उन्हें भीतर तक आहत किया है और वे स्वयं को इससे अलग नहीं रख सकते।
उन्होंने इसे समाज और राजनीति दोनों के लिए शर्मनाक बताया तथा दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है। उनका यह कदम सरकार और पार्टी पर नैतिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है।