“हल्द्वानी में संदिग्ध मांस मिलने के बाद तनाव, पुलिस जांच में पाया गया कि कुत्ते ने जंगल से अवशेष लाया”
हल्द्वानी के उजाला नगर इलाके में रविवार शाम एक संदिग्ध मांस का टुकड़ा सड़क किनारे मिलने से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जमा हो गई और कुछ लोग पशु अवशेष को धार्मिक या साम्प्रदायिक संकेत के रूप में ले रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और पाया कि एक कुत्ता जंगल की दिशा से कुछ उठा कर ला रहा था और उसे वहीं छोड़ गया था। इस घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने अवशेषों को लैब जांच के लिए भेजा है और अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।