Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू, त्यौहारों पर इन रास्तों से बचें निकलना

Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू, त्यौहारों पर इन रास्तों से बचें निकलना

Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू, त्यौहारों पर इन रास्तों से बचें निकलन

देहरादून: त्यौहारी सीजन में शहर में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरकर शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और नए ट्रैफिक नियमों को लागू करने के निर्देश दिए। यह प्लान आगामी 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर फोकस करेगा।
त्यौहारों के दौरान बढ़ती गाड़ियों और पैदल यात्रियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है। सहस्त्रधारा, रायपुर रोड, राजपुर रोड, सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन अब काबुल हाउस, मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर, एमडीडीए कॉम्प्लेक्स और घंटाघर स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। वहीं चकराता रोड, जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र से आने वाले वाहन जनपथ कॉम्प्लेक्स, बिंदाल प्रभात कट के सामने के मैदान और रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे                                                                                                                             

The Dehradun traffic plan notice.

 

 

 

ईसी रोड, धर्मपुर, जोगीवाला, नेहरू कॉलोनी और 6 नंबर पुलिया क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, दरबार साहिब, तहसील चौक और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि सहारनपुर चौक, कांवली रोड, पटेलनगर और पथरीबाग क्षेत्र से आने वाले वाहन पुराने बस अड्डे, पुलिस कार्यालय और नगर निगम परिसर में पार्क होंगे। दोपहिया वाहनों के लिए गांधी इंटर कॉलेज और सीएनआई स्कूल (पलटन बाजार के पास) को निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है.शहर के अन्य बाजारों के लिए भी अलग पार्किंग जोन तय किए गए हैं। धर्मपुर बाजार आने वाले लोगों को रेसकोर्स पार्किंग का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के वाहन चालक जीएसटी ऑफिस के पास लिंक रोड पर पार्किंग कर सकेंगे। इसी तरह रिस्पना क्षेत्र के वाहन राजीव नगर विधानसभा तिराहा के पास, प्रेमनगर बाजार के वाहन दशहरा ग्राउंड में और रायपुर शिव मंदिर बाजार के वाहन मालदेवता रोड की पार्किंग में खड़े होंगे।
नो-एंट्री जोन को लेकर भी पुलिस ने सख्त नियम लागू किए हैं। लोडिंग वाहनों के लिए दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अंसारी मार्ग, तहसील चौक और डिस्पेंसरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी लोडिंग वाहन को पलटन बाजार में आने की अनुमति नहीं होगी। सभी व्यापारियों को सुबह 10 बजे से पहले अपना सामान उतारने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को लगातार अपडेट दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों, खासकर पटाखा विक्रेताओं को चेताया है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो