चमोली में बड़ा हादसा: औली से लौट रहे देहरादून के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, मची अफरा-तफरी

चमोली में बड़ा हादसा: औली से लौट रहे देहरादून के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, मची अफरा-तफरी

चमोली में बड़ा हादसा: औली से लौट रहे देहरादून के छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, मची अफरा-तफरी

चमोली जिले में औली घूमकर लौट रहे देहरादून के छात्रों की एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी छात्र औली भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।