अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का दिया संदेश
अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि उत्तराखंड के युवा खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर के खिलाड़ी भाग लेंगे।