काली माई पंचगाई समिति ने देवरा यात्रा की तैयारियों पर की महत्वपूर्ण बैठक, 7 दिसंबर से होगा प्रथम चरण का शुभारंभ

काली माई पंचगाई समिति ने देवरा यात्रा की तैयारियों पर की महत्वपूर्ण बैठक, 7 दिसंबर से होगा प्रथम चरण का शुभारंभ

काली माई पंचगाई समिति ने देवरा यात्रा की तैयारियों पर की महत्वपूर्ण बैठक, 7 दिसंबर से होगा प्रथम चरण का शुभारंभ

काली माई पंचगाई समिति ने आगामी 7 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रथम चरण की देवप्रयाग पैदल देवरा तीर्थ यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में श्री बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के प्रतिनिधियों और कालीमाई पंचगांई के हक्कधारियों ने मिलकर यात्रा की सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मंदिर समिति की ओर से देवरा यात्रियों को विशेष वस्त्र प्रदान किए गए। साथ ही, यात्रा संचालन, व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अलग–अलग उपसमितियों का गठन किया गया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक की शुरुआत पारंपरिक स्वस्ति वाचन से हुई। इसके बाद श्री लक्ष्मी माता मंदिर में पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर यात्रा के शुभारंभ का पहला विधिवत कार्य संपन्न किया गया।

काली माई पंचगाई समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने यात्रा को व्यसन-मुक्त, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण बनाने का आह्वान किया। प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बदरी–केदार मंदिर समिति के नियमों की जानकारी दी, जबकि महामंत्री आचार्य सुरेशानंद गौड़ ने दोनों समितियों के संयुक्त समन्वय से यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर लखपत सिंह राणा, प्रकाश पुरोहित, अब्बल सिंह राणा, सुरेशानंद गौड़, रमेश चंद्र भट्ट, जगमोहन गौड़ सहित बड़ी संख्या में कालीमाई पंचगांई के सदस्य एवं हक्कधारी उपस्थित रहे।