तलगढ के छात्रों की पढाई में बाधा बन रहा भालू, स्कूल से घर लोट रहे बच्चों को रास्ते में दिखा भालू, मंची अफरा-तफरी
रुद्रप्रयाग। विकासखंड अस्त्यमुनि के तलगढ गांव में भालू की दशहत से स्कूली बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। स्कूल से घर लोट रहे बच्चों को रास्ते में भालू दिखाई दिया। जिससे बच्चो में अफरा-तफरी मंच गई। ग्रामीणों ने हल्ला कर भालू को वहा से भगाया।
ग्रामीण लखपत सिहं नेगी ने बताया कि गांव के आस-पास के क्षेत्रों में आए दिन भालू की धमक देखने को मिल रही है। स्कूल गांव से करीब दो किमी दूर है और मार्ग में जंगल होने से अक्सर भालू दिखाई देता है। जिससे कई बार बच्चों को रास्ते से ही वापस लोटना पडता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को देर शाम स्कूल से घर लोट रहे बच्चों को रास्ते में भालू दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर बडी मुश्किल से भालू को वहां से खदेडा। अब तो बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। उन्होने वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की!