कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का भव्य स्वागत

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का भव्य स्वागत

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का भव्य स्वागत

संगठन सशक्तिकरण पर जोर, 14 दिसंबर को आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित,

अगस्त्यमुनि। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी का अगस्त्यमुनि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कंडारी का अभिनंदन करते हुए संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।

 

जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी शक्ति और क्षमता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा जनहित और लोकतंत्र की रक्षा पर आधारित रही हैं। हमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मज़बूत करना है। आप सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं, और आप ही बदलाव का आधार भी।

 

कंडारी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के लिए ऐतिहासिक संघर्ष बनने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देशभर में एसआईआर अथवा मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर जल्द ही दो बीएलए की नियुक्ति की जाएगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मतदाता सूची के कार्य में सतर्कता और सहयोग देने की जरूरत है। इस मुद्दे पर अगस्यमुनि के बाद दो दिसम्बर को ऊखीमठ, तीन को चोपता, चार को जखोली में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश गुसाई ने कहा कुलदीप कंडारी जमीनी नेता हैं और संगठन की नब्ज़ को भली-भांति समझते हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस जिला स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। आज जिस ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता जुड़े हैं, वह आने वाले चुनावों में बड़ी ताकत साबित होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों जिनमें गरीब किसान मजदूर की सुरक्षा, युवा बेरोज़गारी पर नियंत्रण,महिला सुरक्षा एवं भागीदारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए हर बूथ पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करना प्राथमिकता है। जिस बूथ पर कांग्रेस मज़बूत होगी, वहीं से बदलाव की शुरुआत होगी।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों व चुनावों में पूरी एकजुटता के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के जिला पर्यवेक्षक प्रदीप थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, प्रदेश व्यापार संघ उपाध्यक्ष मोहन रौतेला, ताजबर खत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी आर्य, नगर सभासद उमा केंतुरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनी रावत, ब्लॉक महामंत्री प्रदीप कंडारी, गीता देवी, वीर सिंह बुडेरा, भूपेंद्र राणा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश गुसाई ने किया।