दिव्य प्रताप सिंह के तीनों हथियार लाइसेंस रद्द — हरिद्वार DM का आदेश
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह “चैंपियन” के बेटे दिव्य प्रताप सिंह के दो रिवॉल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें दिव्य प्रताप पर 14 नवंबर की रात को सड़क पर मारपीट, धमकी और पिस्टल दिखाने का आरोप है।
पुलिस की अनुशंसा के बाद डीएम ने निरस्तीकरण किया; साथ ही SSP देहरादून / हरिद्वार को आदेश दिया गया है कि रद्द किए गए हथियारों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाए
गनर राजेश सिंह को भी हरिद्वार पुलिस ने निलंबित किया है।