“सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: तेलंगाना के उमरा यात्रियों सहित 42 भारतीयों की मौत का अंदेशा”

“सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: तेलंगाना के उमरा यात्रियों सहित 42 भारतीयों की मौत का अंदेशा”

“सऊदी अरब में भीषण बस हादसा: तेलंगाना के उमरा यात्रियों सहित 42 भारतीयों की मौत का अंदेशा”

सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस सुबह-सुबह डीजल टैंकर से टकरा गई, जिससे वह आग की भेंट चढ़ गई और प्रारंभिक रिपोर्टों में कम-से-कम 42 भारतीय उमरा तीर्थयातियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना करीब 1:30 बजे (IST) हुई।  बचाव दल और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत राहत-कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन पहचान और हताहतों की संख्या की पुष्टि अभी जारी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को जाँच करने और घायल/मृत यात्रियों की पहचान के लिए विदेश मंत्रालय व सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय करने को कहा है।

तेलंगाना सरकार ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया है।  केंद्रीय मंत्री असदुद्दीन ओवैसी ने शवों को भारत वापस लाने और घायल तीर्थयात्रियों को बेहतर इलाज दिलाने की मांग की है।