बिग ब्रेकिंग: केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार सुबह सेना ने एलओसी पार से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए।
सेना के अनुसार, आतंकियों का एक समूह पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
बरामद हथियारों से संकेत मिलता है कि यह ग्रुप किसी बड़े हमले की योजना में था।
सेना के अफसरों ने बताया कि सर्दियों से पहले एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास बढ़ जाते हैं, लेकिन सीमा पर तैनात जवान हर स्तर पर मुस्तैद हैं।