उत्तराखंड के 25 साल: विकास पर तीखी बहस के बाद विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्षों के विकास सफर पर चल रहे विधानसभा के विशेष सत्र का तीसरा दिन भी मंथन में बीता। सत्ता और विपक्ष—दोनों ही दलों ने सरकार के दावों और जमीनी हकीकत पर अपने-अपने तर्क रखे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य ने बीते वर्षों में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और अब लक्ष्य “विकसित उत्तराखंड 2030” की ओर बढ़ना है। वहीं विपक्ष ने सरकार पर केवल घोषणाओं तक सीमित रहने और जमीनी स्तर पर विकास न दिखने का आरोप लगाया।
तीसरे दिन की चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। अब सभी की निगाहें सरकार की उस कार्ययोजना पर टिकी हैं, जो 25 साल के इस आत्ममंथन के बाद राज्य के अगले कदम तय करेगी।