देहरादून। देहरादून निवासी करनदीप सिंह राणा, जो मर्चेंट नेवी के एमटी फ्रंट प्रिंसेस (MT Front Princess) जहाज पर कार्यरत थे, बीते 18 दिनों से लापता हैं।
20 सितंबर की रात सिंगापुर से चीन जा रहे इस जहाज से अचानक उनके लापता होने की खबर ने परिवार और प्रशासन दोनों को चिंता में डाल दिया है।
सिंगापुर से चीन की यात्रा के दौरान हुआ लापता
जानकारी के अनुसार, करनदीप 18 अगस्त को सिंगापुर से जहाज पर सवार हुए थे। जहाज ईराक से होते हुए चीन की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच, श्रीलंका और सिंगापुर के बीच समुद्री क्षेत्र में 20 सितंबर को करनदीप के लापता होने की सूचना परिवार को डीजी शिपिंग (Directorate General of Shipping) द्वारा दी गई।
परिवार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार
करनदीप के परिजनों ने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि इतने दिनों बाद भी यदि कोई ठोस जानकारी नहीं मिलती, तो यह समुद्री सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।