शीत कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ


प्रावि की जनपद स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

अगस्त्यमुनि। जिले के अगस्त्यमुनि में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की दो दिवसीय शरद एवं शीतकालीन जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा  जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने की। शुभारंभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी मंत्रमुग्ध किया। प्रतिभागियों में खेलों के प्रति उत्साह और अनुशासन का देखने को मिला।

प्रतियोगिता में लंबी कूद, कबड्डी, रिले दौड़ विभिन्न स्पर्धाएँ संपन्न हुईं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। शिक्षा के साथ खेलों का समन्वय ही सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। संयोजक बीओ अगस्त्यमुनि अतुल सेमवाल ने कहा कि विद्यालयी स्तर पर खेलों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को समापन समारोह के साथ संपन्न होगी।