उत्तराखंड में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द होगी भर्ती, चयन बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रस्ताव चयन बोर्ड को भेज दिया गया है, ताकि जल्द ही विज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन पदों को भरने से राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी। खासतौर पर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का फोकस है।